Sirsa News: 68 खरीद केंद्रों पर आज से गेहूं की सरकारी खरीद होगी शुरू Latest Haryana News

[ad_1]

सिरसा। जिले में गेहूं की सरकारी खरीद के लिए 68 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इसको लेकर प्रशासन के लिए ऑन लाइन एप से ट्रैक्टरों का डाटा अपलोड व बायोमेट्रिक हाजिरी बड़ी चुनौती बन गई है। मुख्यालय से हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत 380 डाटा एंट्री ऑपरेटर की मांग की गई थी। मुख्यालय से 150 के आसपास ही कर्मचारी मिले हैं। मुख्यालय ने बाकी कर्मचारियों की व्यवस्था मार्केटिंग बोर्ड को अपने स्तर पर करने के आदेश दिए हैं।

अब मार्केटिंग बोर्ड के लिए इन कर्मचारियों की व्यवस्था करना चुनौती बन गया। वहीं, नये खरीद सिस्टम का किसान नेता और किसान पहले से ही विरोध कर रहे हैं। आढ़तियों तक इसके विरोध में उतर चुके हैं। बारिश के मौसम को देखते हुए अब 10 अप्रैल या उसके बाद ही मंडी में गेहूं आने की उम्मीद है। तब तक प्रशासन को इन व्यवस्थाओं को बनाना होगा।

ट्रैक्टर पर स्टीकर लगाए या नंबर पेंट करवाए

मंडी में गेट पास के लिए किसानों के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत किसानों के लिए अपने ट्रैक्टर पर नंबर लिखना अनिवार्य कर दिया गया है। प्रशासन ने इसमें लचीलापन दिखाते हुए किसानों को विकल्प दिया है कि वे नंबर पेंट करवाएं या स्टीकर लगाएं। इसको लेकर विशेष कर्मचारियों की तैनात सभी एंट्री प्वाइंटों पर की जा रही है।

तीन सहयोगी का करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

मेरी फसल मेरा ब्योरा के तहत ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन किसान करवाते हैं। फिलहाल पोर्टल बंद है। ई-खरीद पोर्टल पर भी किसान अपना रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। सरकारी की नई गाइड लाइन के अनुसार एक किसान अपने साथ तीन सहयोगियों को पोर्टल के माध्यम से अधिकृत कर सकता है जो उसकी जगह उसकी फसल बेच सकते हैं। उन्हें बायोमेट्रिक हाजिरी लगाने का अधिकार होगा। इस प्रक्रिया को लेकर कई किसानों ने चिंता जताई है, खासकर वे किसान जो तकनीकी रूप से सक्षम नहीं हैं। उनका कहना है कि इससे परेशानी बढ़ सकती है।

कुछ कर्मचारी एचकेआरएन के तहत मिले हैं। कुछ कर्मचारियों को स्थानीय स्तर पर ही व्यवस्था करनी होगी। उम्मीद है कि 10 अप्रैल तक गेहूं आएगी तब तक पूरी तरह से व्यवस्था बन जाएगी। अभी भी किसानों को सभी सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्हें कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

-राहुल कुंडू, डीएमईओ, सिरसा

[ad_2]
Sirsa News: 68 खरीद केंद्रों पर आज से गेहूं की सरकारी खरीद होगी शुरू