Sirsa News: 32 लाख से अरोड़वंश चौक का होगा सुंदरीकरण, तीसरी बार लगा टेंडर Latest Haryana News

[ad_1]


सिरसा में अरोड़वंश चौक पर स्थापित महाराज अरूट सिंह की प्रतिमा।

सिरसा। शहर के अरोड़वंश चौक का नवनिर्माण किया जाना है। नगर परिषद ने तीसरी बार इसका टेंडर लगाया गया है। दो बार पहले भी इसका टेंडर लगाया गया था, लेकिन पहले लोकसभा और फिर विधानसभा चुनावों के चलते प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। इस दौरान कोई भी एजेंसी इस चौक का सुंदरीकरण करने के लिए आगे नहीं आई।

Trending Videos

ऐसे में नगर परिषद की ओर से चौक के सुंदरीकरण के लिए तीसरी बार टेंडर लगाया गया है। बता दें कि कई वर्ष पूर्व इस चौक को बनाया गया था। उसके बाद पहली बार इस चौक के सुंदरीकरण को लेकर एस्टीमेट बनाया गया है। हवाई अड्डे की ओर से आने पर सबसे पहला यही चौक पड़ता है। इसकी देखरेख नहीं होने के कारण चलते यह बदतर हाल में पहुंच चुका है। इस चौक को ठीक किया जाना बेहद जरूरी है। इसकी मरम्मत करने की मांग अरोेड़वंश एसोसिएशन के पदाधिकारी प्रशासन से कई कर चुके हैं।

चौक के चारों ओर चबूतरा बनाने की जरूरत : अरोड़वंश के चौक के फिलहाल चारों और चबूतरा बनाने की जरूरत है। जिससे उसको नुकसान नहीं पहुंचे। क्योंकि मौजूदा समय में चौक की दीवारें टूटने लगी है। वहीं, आसपास से भारी वाहनों के गुजरने से दीवारों में दरारें भी चुकी हैं। इसलिए यह चौक फिलहाल मरम्मत मांग रहा है। ऐसे में नगर परिषद ने 32 लाख रुपये का अस्टीमेट बनाकर टेंडर लगाया है।

विधायक गोकुल सेतिया के नाना ने रखी थी अरोड़वंश चौक की नींव

पूर्व विधायक लक्ष्मण दास अरोड़ा ने अरोड़ंवश चौक की नींव रखी थी। लक्ष्मण दास अरोड़ वर्तमान विधायक गोकुल सेतिया के नाना हैं। सेतिया के विधायक बनने के बाद अरोड़वंश समाज के लोगों ने उनसे मांग की थी कि अरोड़वंश चौक का सुधार करवाया जाएगा। ऐसे में अरोड़वंश चौक के सुंदरीकरण के लिए अब टेंडर पुन: लगाया गया है। इसमें अरुट महाराज की मूर्ति स्थापित की गई है। हाल ही में अरोड़वंश संस्था की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन भी इसी चौक पर किया गया था।

डीसी जैन पार्क की भी बदलेगी सूरत

डीसी जैन पार्क के सुंदरीकरण को लेकर भी नगर परिषद ने 42 लाख रुपये का टेंडर लगाया है। पार्क को दुरुस्त करने को लेकर कई बार मांग उठी थी। इस पार्क में बड़ी संख्या में लोग सुबह व शाम को घूमने के लिए आते हैं। टेंडर के माध्यम से पार्क के दीवारों व झूले आदि को दुरुस्त करवाया जाएगा। पार्क के अंदर विशेष रूप से फुटपाथ बनाए जाएंगे।

अरोड़वंश चौक के सुंदरीकरण को लेकर 32 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही टेंडर ओपन होकर कार्य अलॉट कर काम शुरू करवाया जाएगा। अरोड़वंश चौक शहर को मुख्य चौक है।

– प्रवीण शर्मा, जेई, नगर परिषद, सिरसा।

[ad_2]
Sirsa News: 32 लाख से अरोड़वंश चौक का होगा सुंदरीकरण, तीसरी बार लगा टेंडर