in

Sirsa News: 3 किलो 117 ग्राम अफीम तस्करी का मुख्य आरोपी बीकानेर से गिरफ्तार Latest Haryana News

Sirsa News: 3 किलो 117 ग्राम अफीम तस्करी का मुख्य आरोपी बीकानेर से गिरफ्तार Latest Haryana News

[ad_1]

ओढां। सीआईए स्टाफ कालांवाली की टीम ने अफीम तस्करी के मामले में सोमवार को मुख्य आरोपी विनोद कुमार निवासी मलिकपुरा, जिला सिरसा को राजस्थान के बीकानेर से गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए स्टाफ कालांवाली के प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि 14 अक्टूबर को सब-इंस्पेक्टर रामस्वरूप अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना पर गांव औढ़ा में नाकाबंदी की गई।

Trending Videos

जांच के दौरान एक कार चालक को रुकवाया गया, जिसने अपना नाम दिनेश कुमार निवासी वार्ड नंबर 06, मंडी चौक तुरकिया, मंदसौर (मध्य प्रदेश) बताया। कार की तलाशी लेने पर 3 किलो 117 ग्राम अफीम बरामद हुई। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी दिनेश कुमार ने खुलासा किया कि उसने अफीम घनश्याम , मंदसौर (मध्य प्रदेश) से खरीदी थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी घनश्याम को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में घनश्याम ने बताया कि दिनेश कुमार अफीम विनोद कुमार निवासी मलिकपुरा को सप्लाई करने जा रहा था। इसके बाद सीआईए टीम ने मुख्य आरोपी विनोद कुमार को बीकानेर से गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आरोपी विनोद कुमार को अदालत में पेश किया जाएगा। संवाद

[ad_2]
Sirsa News: 3 किलो 117 ग्राम अफीम तस्करी का मुख्य आरोपी बीकानेर से गिरफ्तार

Sirsa News: करों की उलझन में फंसा व्यापार, समाधान की राह तलाश रहे व्यापारी, जीएसटी सुधार और व्यापारियों के हितों के लिए हरियाणा उद्योग व्यापार हित मंडल की बैठक Latest Haryana News

Sirsa News: करों की उलझन में फंसा व्यापार, समाधान की राह तलाश रहे व्यापारी, जीएसटी सुधार और व्यापारियों के हितों के लिए हरियाणा उद्योग व्यापार हित मंडल की बैठक Latest Haryana News

अब ऑनलाइन शॉपिंग करना होगा और भी आसान! Google का नया AI फीचर कर देगा सारे काम चुटकियों में, जान Today Tech News

अब ऑनलाइन शॉपिंग करना होगा और भी आसान! Google का नया AI फीचर कर देगा सारे काम चुटकियों में, जान Today Tech News