[ad_1]
सिरसा। वेदवाला रोड पर सीआईए सिरसा पुलिस ने बाइक सवार एक युवक को 1.071 किलो अफीम सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी जगदीश उर्फ जग्गू पुत्र महेंद्र सिंह निवासी आदर्श नगर सेक्टर 20 हुडा सिरसा का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाना मेें मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
सीआईए सिरसा प्रभारी एसआई प्रेम कुमार ने बताया कि शुक्रवार सीआईए पुलिस हुडा क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान वेदवाला रोड पर पुलिस ने बाइक सवार युवक को रोका। युवक के पास एक बैग था। पुलिस ने तलाशी ली तो बैग में से एक किलो 71 ग्राम अफीम मिली। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सीआईए प्रभारी प्रेम कुमार ने बताया कि आरोपी जगदीश को कोर्ट में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया गया। रिमांड अवधि में आरोपी से सप्लायर के बारे में पूछताछ की जाएगी। तस्करी के इस नेटवर्क में जो भी लोग शामिल होंगे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
[ad_2]
Sirsa News: 1.071 किलो अफीम सहित बाइक सवार युवक काबू



