Sirsa News: सीडीएलयू में महिला खो-खो चैंपियनशिप आज से Latest Haryana News

[ad_1]

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में 2 से 5 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाली नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला खो-खो चैंपियनशिप 2025-26 को लेकर विश्वविद्यालय की खेल परिषद ने सभी तैयारियां कर ली हैं। करीब 600 महिला खिलाड़ी प्रतियोगिता में दम दिखाएंगी।

प्रतियोगिता का उद्घाटन भारतीय चित्र साधना के अध्यक्ष प्रोफेसर बीके कुठियाला करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कुमार करेंगे। इसके अलावा, एक अंतरराष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी मीनू जून विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी।

तैयारियों के लिए बुधवार को खेल परिषद कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में प्रतियोगिता की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं आयोजन संबंधी सभी पहलुओं पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि 2 से 5 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाली यह चार दिवसीय प्रतियोगिता विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगी।

इसमें उत्तर भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमें भाग लेंगी। खेल परिषद की अध्यक्ष प्रोफेसर मोनिका वर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रतिभागियों के ठहरने, भोजन एवं खेल सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।

खेल परिषद की सचिव डॉ. सविता ढांडा ने बताया कि अब तक 45 टीमों के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। करीब 600 महिला खिलाड़ी भाग लेंगी। इनके साथ ही करीब 90 कोच एवं मैनेजर तथा 30 तकनीकी अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

[ad_2]
Sirsa News: सीडीएलयू में महिला खो-खो चैंपियनशिप आज से