[ad_1]
डबवाली। पुलिस अधीक्षक डबवाली निकिता खट्टर ने आमजन को साइबर ठगी के नए तरीकों से अवगत कराते हुए सचेत रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी वर्तमान में भविष्य बताने, ऑनलाइन ज्योतिष, लॉटरी/इनाम और गारंटीड निवेश योजनाओं जैसे झूठे प्रलोभनों का सहारा लेकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ये ठग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, फर्जी वेबसाइट्स और मोबाइल एप्स के माध्यम से लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं।
ठगी करने का तरीका
आकर्षक विज्ञापनों और पोस्टों के जरिये लोगों को लुभाना
स्वयं को ज्योतिषी, टैरो कार्ड रीडर, निवेश सलाहकार या विदेशी कंपनी का प्रतिनिधि बताना
शुरुआत में कम राशि लेकर विश्वास जीतना
ग्रह दोष निवारण, विशेष पूजा, लॉटरी/इनाम या निवेश योजनाओं के नाम पर बड़ी रकम की मांग करना
बैंक खाता, यूपीआई, ई-वॉलेट या गिफ्ट कार्ड के माध्यम से पैसे मंगवाना
पैसे प्राप्त होने के बाद संपर्क तोड़ लेना
अनजान लिंक/एप डाउनलोड करने के लिए कहना
बार-बार पैसे की मांग करना
विदेशी नंबरों या फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल से संपर्क करना
ओटीपी, बैंक डिटेल्स या निजी जानकारी मांगना
साइबर ठगी से बचाव के उपाय
किसी भी अनजान व्यक्ति या ऑनलाइन ऑफर पर आंख बंद करके भरोसा न करें
जल्दी पैसा कमाने या भविष्य बदलने के दावों को सत्यापित करें
ओटीपी, एटीएम पिन, सीवीवी, पासवर्ड या बैंकिंग जानकारी किसी से साझा न करें
संदिग्ध लिंक/एप पर क्लिक करने या डाउनलोड करने से बचें
केवल अधिकृत और विश्वसनीय प्लेटफॉर्म पर वित्तीय लेन-देन करें
सोशल मीडिया की प्राइवेसी सेटिंग्स को सुरक्षित रखें
ठगी होने पर तुरंत क्या करें
अपने बैंक या वित्तीय संस्थान को तुरंत सूचित कर लेन-देन रुकवाएं
राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें
आधिकारिक पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें
नजदीकी पुलिस थाना या साइबर सेल से संपर्क करें
[ad_2]
Sirsa News: सावधान रहें, भविष्य बताने और लॉटरी के झूठे प्रलोभनों के जाल में न फंसें, डबवाली पुलिस अधीक्षक ने ठगों के नए तरीकों से आगाह किया



