Sirsa News: शादी से पहले नकदी व जेवरात लेकर लापता हुई युवती Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा

Updated Thu, 19 Mar 2026 12:52 AM IST




संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

सिरसा। शहर में शादी से ठीक पहले एक युवती घर से लाखों की नकदी व जेवरात लेकर लापता हो गई। युवती के पिता ने आशंका जताई है कि एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में पिता ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी मंगलवार की दोपहर दुकान से सामान लेने के लिए घर से निकली थी लेकिन वह लौटी नहीं। जब घर की अलमारी की जांच की गई तो उसमें से करीब ढाई लाख रुपये व सोने के जेवरात गायब मिले। पिता का कहना है कि रुपये व जेवरात उसने बेटी की शादी के लिए जमा कर रखे थे। जांच अधिकारी जगपाल सिंह ने बताया कि युवती की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे ढूंढ़ लिया जाएगा।

[ad_2]
Sirsa News: शादी से पहले नकदी व जेवरात लेकर लापता हुई युवती