in

Sirsa News: शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने जारी की ब्लैक लिस्ट नक्शानवीसों की सूची Latest Haryana News

Sirsa News: शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने जारी की ब्लैक लिस्ट नक्शानवीसों की सूची Latest Haryana News


सिरसा। शहर में भवन निर्माण से पूर्व नक्शा पास करवाना जरूरी होता है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण दोनों अपने क्षेत्र में नक्शे पास करते हैं। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने गलत नक्शे साइट पर लगाने की शिकायत मिलने और लाइसेंस रिन्यू नहीं करवाने वाले प्रदेश के 18 नक्शानवीसों को ब्लैक लिस्ट कर दिया है।

Trending Videos

नक्शानवीसों को ब्लैक लिस्ट करने के बाद से ही सिरसा के नक्शानवीसों में हड़कंप मंच हुआ है। वहीं, नगर परिषद प्रशासन ने भी नक्शानवीसों के लाइसेंस जांचने शुरू कर दिए है। अधिकारियों के अनुसार कई बार लोग नक्शा पास करवाने के लिए कुछ ऐसे नक्शा नवीसों के पास भी पहुंच जाते है, जिनके पास खुद का लाइसेंस नहीं होता है। वह दूसरों के लाइसेंस पर काम कर रहे होते हैं। वहीं, जिन नक्शानवीसों के लाइसेंस एक्सपायर हो चुके थे और वह भी काम करते थे। ऐसे लोगों पर भी अब निगरानी रखी जाएगी। जनता के साथ धोखा नहीं होने दिया जाएगा।

ऐसे चलता है नक्शे का खेल

नक्शा पास करवाने के लिए नक्शानवीस होना जरूरी है। लेकिन कई बार ड्राफ्टमैन दूसरे नक्शानवीसों के साथ आपसी सांठगांठ कर काम करते रहते है। ये लोग दिल्ली , गुरुग्राम, चंडीगढ़ आदि एरिया के होते हैं। ऐसे में दूसरे के लाइसेंस पर काम करने वाले को पता ही नहीं होता है, संबंधित व्यक्ति का लाइसेंस रिन्यू ही नहीं हुआ है। उसकी आईडी पर नक्शे लगा दिए जाते हैं। जो बाद में मुख्यालय से रद्द हो जाते हैं। ऐसे में वह नक्शा लगवाने वाले का दोष दिखाकर ही उन्हें बरगलाते हैं। बाद में दूसरे नक्शा नवीस से फाइल लगवाते है।

इन नक्शानवीसों को किया ब्लैक लिस्ट

क्रस संख्या नाम लाइसेंस नंबर

1 पंकज कुमार , CA/2015/66544

2 अमित भारद्वाज , CA/2016/78684

3 गनेंद्र कुमार, CA/2016/77352

4 अरुण कुमार , CA/2019/111701

5 गौरव कुमार, CA/2012/55623

6 नीरज दीक्षित , CA/2018/34752

7 अनुज कुमार, CA/2018/101239

8 कृष्णा, CA/2016/78684

9 मनवीर बडाना, CA/2017/86634

10 प्रभात कुमार ,CA/1988/11618

11 पूनित कोचर ,CA/2018/97125

12 ऋतिका आनंद , CA/2014/65580

13 सौरभ कथूरिया, CA/2015/68581

14 हिमानी गुप्ता , CA/2015/72084

15 विक्रांत पुधिर , CA/2016/77612

16 रवि कुमार, CA/2015/111706

17 रोहित चुघ, CA/2015/72084

18 उज्जवल सैनी, CA/2019/11826

नगर परिषद में 10 के आसपास नक्शानवीस हैं। ब्लैक लिस्ट नक्शानवीसों की सूची प्राप्त हुई है। सभी नक्शा नवीसों से उनके लाइसेंसों की प्रतिलिपि जमा करवाने के आदेश दिए है ताकि कोई व्यक्ति गलत नक्शा न लगा सके। -प्रवीण शर्मा, जेई, नगर परिषद


Sirsa News: शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने जारी की ब्लैक लिस्ट नक्शानवीसों की सूची

Sirsa News: ग्रीन पार्क में सैर कर रही महिला से युवक ने छीनी सोने की चेन, फरार Latest Haryana News

Sirsa News: ग्रीन पार्क में सैर कर रही महिला से युवक ने छीनी सोने की चेन, फरार Latest Haryana News

Sirsa News: टेस्ट लेने नहीं पहुंच रहे अधिकारी, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले आवेदकों ने जताया रोष Latest Haryana News

Sirsa News: टेस्ट लेने नहीं पहुंच रहे अधिकारी, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले आवेदकों ने जताया रोष Latest Haryana News