{“_id”:”6984ddb7350ddf173f02b6b1″,”slug”:”lost-youngster-location-found-in-jalghar-sirsa-news-c-128-1-sir1004-152569-2026-02-05″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Sirsa News: लापता नाबालिग की जलघर में मिली अंतिम लोकेशन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:43 PM IST
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos
सिरसा। महावीर कॉलोनी से 31 जनवरी की रात को लापता हुआ 17 वर्षीय सुहम का अब तक कुछ पता नहीं चला है। पुलिस को उसकी आखिरी लोकेशन चतरगढ़पट्टी जलघर के पास मिली है। वीरवार को हिसार से आई एनडीआरएफ की टीम ने जलघर की डिग्गी में सुहम को को ढूंढा, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
जांच अधिकारी बलराज ने बताया कि एक फरवरी को मां सुशीला के बयान पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर सुहम की तलाश शुरू की थी। अब तक उसका कुछ पता नहीं चला है। परिवार वालों का कहना है कि वह कई दिनों से परेशान था। 31 जनवरी की रात 10 बजे को वह खाना खाकर बिना बताए घर से बाहर चला गया और नहीं लौटा। एनडीआरएफ की टीम के प्रभारी एएसआई जगसीर सिंह का कहना है कि उन्होंने जलघर में सुहम की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
[ad_2]
Sirsa News: लापता नाबालिग की जलघर में मिली अंतिम लोकेशन