[ad_1]
ओढां। गांव ओढां से नुहियांवाली रोड के नवीनीकरण के दौरान सड़क किनारे काटे गए वृक्षों की बची जड़ों को विभाग ने आखिर जेसीबी मशीन लगाकर उखड़वा दिया। इसके बाद वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। सड़क के किनारे बची ये वृक्षों की जड़ें पिछले काफी दिनों से दुर्घटना का कारण बन रहीं थी। इनकी वजह से यहां दुर्घटना भी हो चुकी थी।
इस समस्या को अमर उजाला ने 14 अक्तूबर के अंक में प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद विभाग ने एचएफसीडी (हरियाणा फॉरेस्ट कॉरपोरेशन डिपार्टमेंट) ने उसी दिन मौके पर जेसीबी मशीन भेजकर सभी बची जड़ों को उखड़वाते हुए समस्या का स्थायी समाधान कर दिया। राहगीरों ने कहा कि सडक़ किनारे ये जड़ें काफी समय से वाहन चालकों के लिए खतरा बनी हुई थी।
यहां से गुजरने वाले गांव नुहियांवाली निवासी सरपंच प्रतिनिधि आत्माराम, डॉ. राजपाल वर्मा, वकील गोदारा, डॉ. अजय सुथार व राधेश्याम पंच ने कहा कि ये जड़ें हादसे का सबब बन रहीं थी। संबंधित विभाग ने इसकी सुध लेते हुए समस्या का समाधान कर दिया। दोनों गांवों के मध्य इस सड़क पर करीब 6-7 जगहों पर वृक्षों की बची जड़ें अति डेंजर प्वाइंट बनी हुई थीं। इस कारण लोगों को हादसों का डर सता रहा था।
[ad_2]
Sirsa News: राहत की सांस…सड़क किनारे से काटे गए पेड़ों की बची जड़ें हटाईं



