Sirsa News: युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा

Updated Sun, 15 Mar 2026 12:41 AM IST




संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

सिरसा। युवती को डरा-धमकाकर उससे दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस को दिए बयान में 23 वर्षीय युवती ने बताया है कि सितंबर 2024 में उसकी मुलाकात लखविंद्र सिंह से हुई थी। एक दिन लखविंद्र ने उसे घोड़ा चौक सिरसा पर बुलाया। इसके बाद वह उसे पास में ही एक जगह ले गया। यहां लखविंदर सिंह ने जबरन उससे दुष्कर्म किया।

इसके बाद उसने धमकी दी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो अच्छा नहीं होगा। युवती का आरोप है कि लखविंदर ने उसे कई बार धमकाकर उससे दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी बलराज सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर इस मामले की जांच महिला पुलिस अधिकारी को सौंपी गई है।

[ad_2]
Sirsa News: युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज