संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने एक युवक को एक किलो 264 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी राजू वार्ड नंबर 5 ऐलनाबाद का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
एसपी दीपक सहारन ने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की टीम रविवार को वार्ड नंबर 5 में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक युवक हाथ में प्लास्टिक का थैला लेकर आता दिखाई दिया। शक के आधार पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थैले की तलाशी ली तो एक किलो 264 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी का कहना है कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड अवधि में गांजा सप्लायर व तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।