[ad_1]
सिरसा। मानसून का सीजन खत्म होने के बाद अब शहर में डेंगू और मलेरियां की रोकथाम के लिए फॉगिंग अभियान जल्द ही शुरू होने जा रहा है। वार्ड पार्षदों की ओर से निरंतर बरसाती पानी के जमा होने के कारण कई एरिया में मच्छरों के कारण बीमारियां फैल रही है। इसी के चलते निरंतर फॉगिंग की मांग उठ रही हैं।
अब नगर परिषद ने एक अगस्त से फॉगिंग अभियान शुरू करने के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। ऐसे में नगर परिषद प्रशासन ने पहले ही फॉगिंग की दवा के लिए स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर मांग की है, ताकि जल्द से जल्द अभियान को शुरू किया जा सके। नगर परिषद के अंतर्गत 32 वार्ड आते हैं। इन वार्ड में स्लम एरिया के साथ-साथ कई गांवों का एरिया भी आता है।
बारिश के बाद मच्छरों की समस्या देखने को मिल रही है। नगर परिषद प्रशासन ने फॉगिंग अभियान के लिए 250 लीटर दवा की मांग की है। दूसरी ओर नगर फॉगिंग के लिए नगर परिषद ने अपनी दो छोटी और एक बड़ी फॉगिंग मशीन को तैयार कर लिया है। जो पूरी तरह से ठीक है और दवा आने के साथ ही तेजी से अभियान को शुरू कर दिया जाएगा। जबकि दो से तीन पुरानी मशीन खराब हो गई हैं। इसलिए एक बड़ी और दो छोटी मशीनों के लिए अधिकारियों को टेंडर लगाकर जल्द से जल्द मंगवाने की प्रक्रिया को शुरू करने की मांग की गई है, ताकि फॉगिंग में कोई परेशानी न हो।
एक अगस्त से तय किया जाएगा शेड्यूल
नगर परिषद की स्वास्थ्य शाखा ने फॉगिंग के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक अगस्त से फॉगिंग का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। स्लम एरिया में पहले फोगिंग करवाई जाएगी, ताकि वहां पर लोगों को मच्छरों से राहत मिले। क्योंकि साधारण बैठक में इन्हीं एरिया के लोगों ने फॉगिंग जल्द से जल्द करवाने की मांग उठाई थी।
– जयवीर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद
[ad_2]
Sirsa News: मच्छरों से मिलेगा छुटकारा, एक अगस्त से शुरू होगी फॉगिंग



