in

Sirsa News: बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने छोड़ा पद, रानियां में आठ सितंबर को करेंगे शक्ति प्रदर्शन Latest Haryana News

Sirsa News: बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने छोड़ा पद, रानियां में आठ सितंबर को करेंगे शक्ति प्रदर्शन Latest Haryana News



चौधरी रणजीत सिंह अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से मिलते हुए। संवाद।

संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

सिरसा। भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा सीटों के वितरण होने के साथ ही नेताओं के पार्टी छोड़ने की शुरुआत हो चुकी है। रानियां सीट से रणजीत सिंह का टिकट कटने के बाद वे बागी हो गए हैं। उन्होंने अपने बिजली मंत्री पद से भी त्याग पत्र दे दिया है।

वीरवार को रणजीत सिंह ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाकर निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि पहले ही कहा था कि जिस दिन खुला घूमने लगूंगा, पंखेरु उड़ने लगेंगे। रणजीत किसी बात को लेकर समझौता नहीं करता। अब रणजीत सिंह ने 8 सितंबर को रानियां हलके में शक्ति प्रदर्शन की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि वह चुनाव जरूर लड़ेंगे और रानियां से ही लड़ेंगे। भाजपा हाईकमान ने उनकों डबवाली हलके से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है, लेकिन मैंने यह ऑफर ठुकरा रहा हूं। रानियां को छोड़कर कहीं और से चुनाव नहीं लडूंगा। हालांकि इस दौरान रणजीत सिंह टिकट कटने के कारणों से बचते हुए नजर आए। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ कुछ नहीं कहा। बस इतना कहा कि पांच साल भाजपा के साथ रहा हूं। राजनीतिक साजिश होने जैसी गंदी बात नहीं कहूंगा।

अब चौधरी रणजीत सिंह के निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा करने के साथ ही कांग्रेस में जाने की संभावनाओं पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि रणजीत सिंह की हैसियत है। मुझे सम्मानजनक तरीके से कोई भी पार्टी टिकट देगी।

रानियां में होगा दमदार मुकाबला

लोकसभा चुनाव के समय भाजपा में शामिल होकर हिसार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चौधरी रणजीत सिंह के कार्यकर्ताओं का रास नहीं आया था। बड़े स्तर पर उनके कार्यकर्ताओं व रानियां के लोगों ने नाराजगी जताई थी। लोकसभा चुनाव हारने के बाद चौधरी रणजीत सिंह पुन: रानियां में सक्रिय हो गए थे और दोबारा अपनी पकड़ बनाने में जुटे हुए हैं। वहीं, इनेलो से अर्जुन चौटाला पहले ही मैदान में जमे हुए हैं। भाजपा ने जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज को मैदान में उतार दिया है। कंबोज वोट बैंक को अब रणजीत सिंह के साधना बड़ी चुनौती रहेगा। अभी तक हलोपा की ओर से धवल कांडा को रानियां का प्रत्याशी घोषित किया गया है। ऐसे में रानियां में दमदार मुकाबला देखने को मिलेगा। रणजीत सिंह के लिए इस बार रानियां सीट जीतना आसान नहीं होगा।

मैं और मेरा परिवार हमेशा आपके लिए उपलब्ध है

कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि वह और उनका परिवार कार्यकर्ताओं के लिए हर पल उपलब्ध है। कार्यकर्ता ही उनकी ताकत है और कार्यकर्ता की ताकत पर ही वह निर्दलीय चुनाव लड़ने और जीतने का दम रखते हैं।


Sirsa News: बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने छोड़ा पद, रानियां में आठ सितंबर को करेंगे शक्ति प्रदर्शन

Jind News: पालवां गांव से युवक लापता  haryanacircle.com

Jind News: पालवां गांव से युवक लापता haryanacircle.com

Rewari: सुसाइड से पहले सोनू ने बनाई थी वीडियो, दोस्तों के पास भेजा तो हुआ खुलासा; पत्नी समेत पांच पर केस दर्ज  Latest Haryana News

Rewari: सुसाइड से पहले सोनू ने बनाई थी वीडियो, दोस्तों के पास भेजा तो हुआ खुलासा; पत्नी समेत पांच पर केस दर्ज Latest Haryana News