{“_id”:”69c2d49f667ea2652a01ff2d”,”slug”:”2-bike-thieves-arrested-sirsa-news-c-128-1-sir1004-155299-2026-03-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Sirsa News: बाइक चोरी में दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:44 PM IST
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos
सिरसा। सब्जी मंडी चौकी पुलिस ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी राधे श्याम निवासी गांव अरनियांवाली व कृष्ण कुमार निवासी गांव शाहपुर बेगू का रहने वाला है।
एसपी दीपक सहारन ने बताया कि गांव नटार निवासी मुख्तयार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 15 फरवरी 2026 को वह बाइक लेकर शिवपुरी में गया हुआ था। बाइक शिवपुरी के बाहर खड़ा कर वह शिवपुरी के अंदर चला गया। कुछ समय बाद वापस आकर देखा तो बाइक गायब मिली। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी हुई बाइक बरामद कर ली गई है। आरोपियों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
[ad_2]
Sirsa News: बाइक चोरी में दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद