Sirsa News: फफूंदी लगे लड्डू बांटने के मामले में 24 से ज्यादा सैंपल भरे गए Latest Haryana News

[ad_1]

डबवाली। स्वतंत्रता दिवस समारोह के कार्यक्रम में बच्चों को फफूंदी लगे लड्डू बांटने के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के इंस्पेक्टर गौरव छाबड़ा ने शनिवार को डबवाली पहुंचकर 12 से ज्यादा दुकानों के लड्डुओं के सैंपल लिए। इनमें मुख्य रूप से उन्हें दुकानों के सैंपल लिए गए, जिन दुकानों से लड्डू मंगवाए गए थे।

शनिवार रात 11 बजे तक सैंपल भरने की कार्रवाई जारी रही। अधिकारियों के अनुसार 24 सैंपल लिए गए हैं। गौरव छाबड़ा ने सबसे पहले हलवाई विक्रेता संघ के प्रधान राकेश शर्मा की दुकान शर्मा स्वीट्स से लड्डू के सैंपल लिए। इसके बाद उन्होंने गोल बाजार, गोल चौक व अन्य जगहों पर स्थित उन सभी दुकानों पर छापा मारा। उक्त दुकानों से स्वतंत्रता दिवस समारोह में लड्डू उपलब्ध करवाए थे।

गौरव छाबड़ा ने शर्मा स्वीट्स, चावला स्वीट्स, रामजी स्वीट्स, बीकानेर स्वीट्स, आशीर्वाद स्वीट्स व ओम बीकानेर स्वीट्स से लड्डुओं के सैंपल लिए। कुल मिलाकर कई घंटे कार्रवाई करने के बाद 24 से ज्यादा सैंपल विभाग की ओर से लिए गए। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की शहर में उपस्थिति से देर रात तक दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।

यह है मामला

डबवाली में स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में भाग लेने वाले स्कूली बच्चों और अन्य लोगों को लड्डू बांटे जाने लगे। इसी दौरान एक बच्चे ने थोड़ा लड्डू खाया ही था कि उसे उल्टी हो गई। जब उस बचे हुए लड्डू की जांच की गई, तो उसमें फफूंदी लगी थी। इसके बाद अन्य लड्डुओं की भी जांच की गई, जिसमें कई लड्डू फफूंदी युक्त पाए गए। इन लड्डुओं का वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।

आमजन की सेहत से खिलवाड़ हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अभियान लगातार जारी रहेगा। सभी सैंपल प्रयोगशाला भेजे जाएंगे और रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आमजन लाइसेंस प्राप्त विक्रेताओं से ही समान खरीदें और सामान की अच्छे से जांच जरूर कर लें।

– डॉ. गौरव छाबड़ा, इंस्पेक्टर, खाद्य एवं सुरक्षा विभाग, सिरसा।

[ad_2]
Sirsa News: फफूंदी लगे लड्डू बांटने के मामले में 24 से ज्यादा सैंपल भरे गए