Sirsa News: परीक्षा पे चर्चा में दीपिका पादुकोण ने विद्यार्थियों के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर की चर्चा, हिसार के रवि ने दिया फीडबैक, दर्शक दीर्घा में बैठे अमित Latest Haryana News
{“_id”:”6789441d718278c21a0d0d42″,”slug”:”deepika-padukone-discussed-mental-health-with-students-in-pariksha-pe-charcha-ravi-from-hisar-gave-feedback-amit-sat-in-the-audience-gallery-sirsa-news-c-128-1-sir1002-131637-2025-01-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Sirsa News: परीक्षा पे चर्चा में दीपिका पादुकोण ने विद्यार्थियों के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर की चर्चा, हिसार के रवि ने दिया फीडबैक, दर्शक दीर्घा में बैठे अमित”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
मुंबई में घूमते विद्यार्थी अमित, रवि और शिक्षक अनिल बिश्नोई। स्रोत : शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos
सिरसा। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में हिस्सा लेने मुंबई गए राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल हिसार के बारहवीं के छात्र रवि को फीडबैक देने का अवसर मिला। इस दौरान रवि ने कार्यक्रम को मानसिक बल देने वाला बताया। सिरसा जिले के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुड़ियाखेड़ा के दसवीं कक्षा के विद्यार्थी अमित दर्शक दीर्घा में बैठकर इस कार्यक्रम का लाभ उठाया।
सिरसा के अमित ने बताया कि इस बार परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। इसके तहत एक सेशन के बजाय आठ अलग-अलग सेशन रखे गए हैं। 16 जनवरी को शेड्यूल का पांचवां सेशन मानसिक स्वास्थ्य पर रहा, जो मुंबई में आयोजित किया गया। मोदी अंतिम सेशन में हिस्सा लेंगे। इसमें दीपिका पादुकोण ने विद्यार्थियों के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर बात की।
देशभर से 57 विद्यार्थियों ने इस सेशन में भाग लिया। इनमें से सिर्फ चार को दीपिका से चर्चा करने का मौका मिला। अमित को चर्चा का मौका नहीं मिल सका। हालांकि हिसार के रवि को सेशन का फीडबैक देने का मौका जरूर मिला। सेशन के दौरान शिक्षकों को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। यही नहीं मोबाइल फोन की भी अनुमति नहीं दी गई।
दीपिका पादुकोण ने साझा किए अनुभव
इस सेशन में दीपिका पादुकोण ने बताया कि 2014 में वह भी मानसिक परेशानी की शिकार हो गई थीं। कहा कि व्यस्तता के कारण उनका खाने-पीने और व्यायाम का शेड्यूल बिगड़ गया था। एक दिन वो चक्कर खाकर गिर गईं। इसके बाद उन्होंने अपनी दिमागी स्थिति के बारे में अपनी मां से बात की और मनोचिकित्सक की सलाह ली। दीपिका बताती है कि अक्सर लोग अपनी मेंटल हेल्थ को गंभीरता से नहीं लेते, जिससे बाद में यह बीमारी बन जाती है। मेंटल हेल्थ को हमेशा गंभीरता से लें।
न्यूज रूम की तरह बनाया सेटअप
सिरसा के अमित ने बताया कि मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में न्यूज रूम की तरह सेटअप बनाया गया था। जिसमें एक तरफ गेस्ट, होस्ट और दो तीन अन्य लोग शामिल किए गए। विद्यार्थियों को बतौर ऑडियंस बैठाया गया। इस दौरान मेजबान अतिथि और बच्चों के बीच सामंजस्य बिठा रहा था। विद्यार्थी एक-एक करके सवाल पूछ रहे थे फिर दीपिका पादुकोण उनका जवाब दे रही थीं।
[ad_2]
Sirsa News: परीक्षा पे चर्चा में दीपिका पादुकोण ने विद्यार्थियों के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर की चर्चा, हिसार के रवि ने दिया फीडबैक, दर्शक दीर्घा में बैठे अमित