Sirsa News: न्यूनतम तापमान एक डिग्री, तीन हादसों में एक बाइक सवार की मौत, 3 घायल Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा

Updated Thu, 15 Jan 2026 12:05 AM IST


सिरसा। नेशनल हाईवे पर सुबह 9.40 पर धुंध के हालात। संवाद



संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

सिरसा। जिले में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। दिन में धूप निकलने के बाद भी सर्द हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान गिर रहा है। इसके कारण फसलों, पशुओं और आमजन पर प्रभाव देखने को मिल रहा है। वहीं, धुंध के कारण तीन जगहों पर हादसे हुए हैं। इनमें एक युवक की मौत हो गई और तीन युवक घायल हो गए। ऐलनाबाद में बाइक सवार की तहरीर पर रोडवेज बस चालक पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गांव जमाल में दो कारें मुख्य चौक से जा टकराईं। हालांकि कार की सवारियां पूरी तरह से सुरक्षित रहीं।

आईएमडी के अनुसार बुधवार को सिरसा का न्यूनतम तापमान एक डिग्री औरर गिर गया। तापमान की गिरावट के साथ ही पारा 1 डिग्री पहुंच गया। जबकि अधिकतम तापमान 14 डिग्री बना हुआ है। तापमान लगातार गिरने के कारण सर्द मौसम और ठिठुरन बनी हुई है।

[ad_2]
Sirsa News: न्यूनतम तापमान एक डिग्री, तीन हादसों में एक बाइक सवार की मौत, 3 घायल