Sirsa News: धारदार हथियार से हमला करने मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा

Updated Sun, 22 Feb 2026 11:42 PM IST




संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

ओढां। ओढां थाना पुलिस ने गांव सालमखेड़ा के निकट कुछ लोगों द्वारा धारदार हथियार से हमला कर घायल करने के दर्ज एक मुकदमे में 2 आरोपियों मंगा सिंह उर्फ स्कूटर निवासी गांव चकेरियां व मनमोहन उर्फ जगमोहन निवासी डबवाली को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने 13 फरवरी को घायल गुरविन्द्र सिंह निवासी गांव डबवाली के बयान पर कार सवार कुछ लोगों के खिलाफ धारदार हथियारों से हमला करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

[ad_2]
Sirsa News: धारदार हथियार से हमला करने मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार