{“_id”:”678947378427aa4311035d55″,”slug”:”a-truck-hit-a-bike-near-dadba-kalan-a-29-year-old-youth-from-nahrana-died-sirsa-news-c-128-1-sir1002-131632-2025-01-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Sirsa News: दड़बा कलां के पास ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, नहराणा के 29 वर्षीय युवक की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:21 PM IST
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos
चोपटा। दड़बा कलां में मोड के पास ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार गांव नहराणा के 29 वर्षीय युवक मानसिंह की मौत हो गई। नाथूसरी चोपटा पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई के बयान के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव नहराना निवासी मंगल सेन ने नाथूसरी चोपटा पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका चचेरा भाई मानसिंह पुत्र देवीलाल अपने मोटरसाइकिल पर सिरसा जा रहा था। दूसरे मोटरसाइकिल पर वह भी पीछे-पीछे चल रहा था। घने कोहरे के कारण अज्ञात ट्रक चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से मानसिंह के मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी। मानसिंह सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को बुलाया और मानसिंह को इलाज के लिए सिरसा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। ट्रक चालक घटना के बाद मौके से भाग गया। मंगल सैन ने कहा कि कोहरे के कारण वह ट्रक का नंबर और मॉडल नहीं दे पाया। शव का पोस्टमॉर्टम करके परिजनों को सौंप दिया गया है।
[ad_2]
Sirsa News: दड़बा कलां के पास ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, नहराणा के 29 वर्षीय युवक की मौत