[ad_1]
सिरसा। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन से संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का त्रिवार्षिक राज्य प्रतिनिधित्व सम्मेलन 19 से 21 दिसंबर तक सिरसा स्थित शारदा पैलेस में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए जिलेभर में विभिन्न विभागों में अभियान चलाया जा रहा है। नेता राजेश भाकर व ब्लॉक ऐलनाबाद के प्रधान राजकुमार गुजर ने बताया कि सम्मेलन की व्यापक तैयारियों के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, जो विभिन्न विभागों में संपर्क अभियान चला रही हैं।
सम्मेलन के पहले दिन 19 दिसंबर को ओपन सेशन आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर से हजारों की संख्या में कर्मचारी वर्ग के प्रतिनिधि एवं विभिन्न जन संगठनों के साथी भाग लेंगे। सम्मेलन में कर्मचारी वर्ग के साथ-साथ आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन की तैयारी के लिए प्रत्येक विभाग में कर्मचारी संगठनों एवं अन्य जन संगठनों के साथ तालमेल बनाकर अभियान लगातार जारी है। ऐलनाबाद क्षेत्र में गठित टीम में राजेश भाकर प्रभारी, राजकुमार गुजर ब्लॉक प्रधान, सुमेर सिंह चौहान वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कुलदीप राठौड़ कोषाध्यक्ष, कालूराम कमेटी सदस्य सहित अन्य पदाधिकारी सक्रिय रूप से अभियान चला रहे हैं।
राज्य प्रतिनिधित्व सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं। इस सम्मेलन में कर्मचारी वर्ग एवं आम जनता के मुद्दों के लिए आंदोलन की भावी रणनीति तय की जाएगी। यह सम्मेलन ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व होगा। – राजेश भाकर, कर्मचारी नेता, जिला सिरसा।
[ad_2]
Sirsa News: त्रिवार्षिक राज्य प्रतिनिधित्व सम्मेलन 19 से 21 दिसंबर तक



