Sirsa News: डीजल चोरी के आरोप में बैंक का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा

Updated Wed, 11 Mar 2026 12:05 AM IST




संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

सिरसा। शहर थाना पुलिस ने एचडीएफसी बैंक की सिरसा शाखा परिसर से डीजल चोरी के मामले में बैंक में तैनात आरोपी सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुरक्षा गार्ड वीरेंद्र कुमार उर्फ बिन्नी निवासी गांव खैरेकां का रहने वाला है।

बैंक के एरिया मैनेजर सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 17 दिसंबर 2025 को आरोपी ने बैंक परिसर में लगे जीडी सेट से 830 लीटर डीजल चोरी कर लिया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 74 हजार 775 रुपये बताई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा फुटेज के आधार पर सोमवार को आरोपी वीरेंद्र कुमार को नागरिक अस्पताल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

[ad_2]
Sirsa News: डीजल चोरी के आरोप में बैंक का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार