{“_id”:”6797cc5d8e3eddb340090643″,”slug”:”republic-day-celebrated-with-pomp-in-dabwali-area-people-were-enthralled-with-cultural-presentations-sirsa-news-c-128-1-sir1002-132154-2025-01-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Sirsa News: डबवाली क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
डबवाली के स्टेडियम में गणतंत्र दिवस पर प्रस्तुती देते हुए छात्राएं।
सिरसा। डबवाली के गुरु गोबिंद सिंह खेल परिसर में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह रविवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह में स्वतंत्रता सेनानी व उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया।
Trending Videos
उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन दिनेश शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया व भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने कहा कि आज हम संविधान में दिए गए जिन हकों का इस्तेमाल कर रहे हैं, वे डाॅ. आंबेडकर की ही देन है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि आज हम भारत के संविधान का 76वां गणतंत्र महोत्सव मना रहे हैं। यह ऐतिहासिक दिन देशवासियों को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ने के लिए साहस और प्रेरणा देता है।
इस दिन हम भारत को स्वतंत्रता दिलवाने और भारतीय संविधान को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महापुरुषों को भी याद करते हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने बच्चों की हौसला आफजाई के लिए बच्चों को 51 हजार रुपये देने की घोषणा की। समारोह में महिला पुलिस बल, हरियाणा पुलिस बल, स्वतंत्रता सेनानी वेद राम दयाल राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल की एनसीसी व एनसीसी गर्ल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की एसपीसी व गर्ल गाइड, सतलुज पब्लिक स्कूल, अरोड़वंश हाईस्कूल, मैरीलैंड कॉन्वेंट स्कूल, सेंट जोसेफ हाईस्कूल व स्वतंत्रता सेनानी वेद राम दयाल राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल ने बैंड से प्रदर्शन किया। परेड का ऑल ओवर नेतृत्व एएसपी मयंक मुदगिल ने किया। समारोह में उपमंडल के स्कूली विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। वहीं, संस्थाओं और विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गई। समारोह में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।
[ad_2]
Sirsa News: डबवाली क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन