Sirsa News: टीमों ने ढाबों व दुकानों से 71 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए Latest Haryana News

[ad_1]

हिसार। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीमों ने रविवार को ढाबों और दुकानों पर घरेलू गैस सिलिंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी राेकने के लिए ढाबों और दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान टीमों ने हिसार, उकलाना, बरवाला, आदमपुर, नारनौंद और हांसी से 71 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी अमित शेखावत ने बताया कि जिले में 34 गैस एजेंसियां संचालित हैं। इनके माध्यम से प्रतिदिन लगभग 9,000 से 9,500 घरेलू गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं तक पहुंचाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि जिले में घरेलू गैस सिलिंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

हरियाणा सिटी गैस कंपनी के माध्यम से सेक्टर 9-11, सेक्टर 13, सेक्टर 15, सेक्टर 16-17, मॉडल टाउन एक्सटेंशन, अर्बन एस्टेट-2 और पुलिस लाइन एरिया (पीएलए) में पीएनजी कनेक्शन की सुविधा दी जा रही है। विभाग ने घरेलू और व्यवसायिक गैस उपभोक्ताओं से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

शहर में अब तक 1,800 घरेलू, 23 व्यावसायिक और 18 औद्योगिक पीएनजी कनेक्शन दिए जा चुके हैं। 1,000 घरेलू, 14 व्यावसायिक और एक औद्योगिक कनेक्शन के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं। अर्बन एस्टेट-2 स्थित मकान नंबर 1627 के पास नारायण त्रिकोणा पार्क में सोमवार शाम 5 से 7 बजे तक शिविर लगाया जाएगा। इसमें पीएनजी कनेक्शन के इच्छुक आवेदकों से बिजली का बिल, आधार कार्ड, ईमेल आईडी और फोन नंबर लिया जाएगा।

घरेलू गैस कनेक्शन का शुल्क 7,590 रुपये है जिसमें 7,000 रुपये की सिक्योरिटी और 590 रुपये पंजीकरण शुल्क शामिल हैं। प्रति कनेक्शन 15 मीटर पाइपलाइन मुफ्त दी जाएगी।

[ad_2]
Sirsa News: टीमों ने ढाबों व दुकानों से 71 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए