Sirsa News: जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, मालिक सहित 29 गिरफ्तार Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा

Updated Mon, 16 Mar 2026 11:51 PM IST




6.29 लाख रुपये जुआ राशि बरामद, शहर थाना पुलिस को मिली थी सूचना

Trending Videos

फोटो 4

संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। पीर बस्ती में रविवार रात को पुलिस ने एक मकान में छापा मारकर जुआ खेल रहे मकान मालिक सहित 29 लोगों को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 6.29 लाख रुपये की जुआ राशि व ताश के बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ शहर थाना सिरसा में जुआ अधिनियम के तहत के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

एसपी दीपक सहारन ने बताया कि रविवार रात शहर थाना पुलिस रानियां गेट पर मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि पीर बस्ती निवासी जॉनी कालड़ा अपने मकान में बड़े स्तर पर जुआ खिलवा रहा है। इसके बाद पुलिस ने तुरंत मकान में छापा मारा। जुआ खेल रहे मकान मालिक सहित 29 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 6.29 लाख रुपये की जुआ राशि व ताश के पत्ते बरामद हुए।आरोपी हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

[ad_2]
Sirsa News: जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, मालिक सहित 29 गिरफ्तार