Sirsa News: चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के लिए राष्ट्रपति को दिया औपचारिक निमंत्रण Latest Haryana News

[ad_1]


राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करते हएु प्रो. अजमेर सिंह मलिक।

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) के कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें विवि के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। हालांकि आचार संहिता के कारण अभी समारोह की आयोजन तिथि तय नहीं हो सकी है।

Trending Videos

शिष्टाचार भेंट के दौरान प्रो. मलिक ने राष्ट्रपति को विश्वविद्यालय की प्रगति, हालिया उपलब्धियों, शैक्षणिक और शोध वातावरण को बढ़ाने संबंधी पहल बताई। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय लक्ष्यों के अनुरूप समावेशी शैक्षिक पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए सीडीएलयू की प्रतिबद्धता बताई।

राष्ट्रपति मुर्मु ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सीडीएलयू में हुई प्रगति में गहरी रुचि दिखा विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना की। भविष्य की चुनौतियों से जूझने के लिए छात्रों को सशक्त बनाने में विश्वविद्यालय की भूमिका और समग्र विकास पर इसके फोकस के बारे में जानकर प्रसन्ना जताई।

प्रो. मलिक ने राष्ट्रपति को हरियाणा और देश के शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक योगदान देने के लिए सीडीएलयू की प्रतिबद्धता का भी आश्वासन दिया। सकारात्मक नोट के लिए प्रो. मलिक ने राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया और उम्मीद जताई कि दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति की उपस्थिति छात्रों और शिक्षकों को समान रूप से प्रेरित करेगी। इससे विश्वविद्यालय की अकादमिक उत्कृष्टता के प्रति समर्पण को बल मिलेगा।

सीडीएलयू का इतिहास

सीडीएलयू की स्थापना वर्ष 2003 में हुई थी। विवि परिसर 213 एकड़, 4 कनाल, 12 मरला जमीन पर बना है। इस विश्वविद्यालय से करीब 62 कॉलेज संबद्ध हैं। यूटीडी, यूनिवर्सिटी कॉलेज और संबद्ध कॉलेजों के कुल 42,000 विद्यार्थी जुड़े हैं। यूएसजीएस में 13 विभिन्न कोर्स चल रहे हैं। कुल 36 विभागों में 56 कोर्स संचालित हैं।

[ad_2]
Sirsa News: चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के लिए राष्ट्रपति को दिया औपचारिक निमंत्रण