Sirsa News: चोरी हुई बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा

Updated Fri, 06 Feb 2026 11:45 PM IST




संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

सिरसा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले युवक मलकीत सिंह निवासी गांव रघुआना को हुडा सेक्टर 19 से शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि गांव मोडिया खेड़ा निवासी राजेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 30 अगस्त 2025 को जिंदल हॉस्पिटल डबवाली रोड सिरसा के सामने बाइक खड़ी कर अस्पताल में चला गया था। कुछ समय बाद आकर देखा तो बाइक गायब थी। पीड़ित की शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक रिकाॅर्ड खंगाल गया तो उसके खिलाफ नशा तस्करी के दो अन्य मामले भी दर्ज होने पाए गए हैं। आरोपी नशा करने का आदी है। नशे की पूर्ति के लिए अक्सर चोरी की वारदात को अंजाम देता है। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

[ad_2]
Sirsa News: चोरी हुई बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार