Sirsa News: चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा

Updated Sun, 22 Mar 2026 11:56 PM IST




संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

चोपटा। चोपटा थाना पुलिस ने बाइक चोर को माखोसरानी मोड़ चोपटा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। एसपी दीपक सहारण ने बताया कि हरदत निवासी गांव कागदाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 अगस्त 2025 को सुबह 10 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल बस स्टैंड चोपटा में खड़ी कर किसी काम के लिए चला गया। शाम 6 बजे आया तो बाइक नहीं थी। पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाना नाथूसरी चोपटा में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। नाथूसरी चोपटा थाना की एक पुलिस टीम ने आरोपी सोनू निवासी गांव सदलपुर, जिला हिसार को चोरी की बाइक के साथ माखोसरानी मोड़ चोपटा क्षेत्र से काबू कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

[ad_2]
Sirsa News: चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार