Sirsa News: चंडीगढ़ गया था परिवार, चोरों ने घर से चुराया सामान Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा

Updated Sat, 12 Oct 2024 11:55 PM IST


Trending Videos



सिरसा। ढाणी बिलासपुर में एक व्यक्ति के घर से चोर नकदी व आभूषण सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। परिवार के सदस्य चंडीगढ़ गए थे। सिरसा सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया है।

Trending Videos

ढाणी बिलासपुर, टावर वाली गली निवासी संजीव सचदेवा ने बताया कि 6 अक्तूबर को वह अपने परिवार सहित चंडीगढ़ में अपने रिश्तेदार के घर गया था। सात अक्तूबर को दोपहर जब वह घर आए तो घर की लॉबी का गेट ताला टूटा हुआ था और घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर दो तोले सोने के जेवरात, दो एलईडी, 60,000 रुपये, ई-स्कूटी व स्कूटी का चार्जर व पांच पेन ड्राइव, जिसमें शादी व बर्थ डे पार्टी के वीडियो थे, गायब मिले। संवाद

[ad_2]
Sirsa News: चंडीगढ़ गया था परिवार, चोरों ने घर से चुराया सामान