Sirsa News: घर बैठे कमाई का झांसा देकर 90 हजार की ठगी, जोधपुर से दो आरोपी गिरफ्तार Latest Haryana News

[ad_1]

सिरसा। टेलीग्राम एप के माध्यम से घर बैठे कमाई का झांसा देकर 90 हजार रुपये की ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने राजस्थान के जोधपुर से आरोपी आकाश और दशरथ को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Trending Videos

एसपी दीपक सहारन ने बताया कि शिकायतकर्ता गांव जोधकां निवासी मोहित ने बताया कि 23 सितंबर 2025 को उसे टेलीग्राम पर एक कॉल आई। अज्ञात व्यक्ति ने घर बैठे लाखों रुपये कमाने का झांसा दिया। लिंक पर क्लिक करने पर उसे विभिन्न टास्क पूरे करने पर मोटा मुनाफा कमाने के विज्ञापन दिखाए गए।

लालच में आकर मोहित ने 90 हजार रुपये निवेश किए लेकिन पैसे निकालने की कोशिश पर एप बंद हो गया। इसके बाद ठगी का अहसास होने पर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। संवाद

[ad_2]
Sirsa News: घर बैठे कमाई का झांसा देकर 90 हजार की ठगी, जोधपुर से दो आरोपी गिरफ्तार