{“_id”:”69d931eecc8e3d54890b83b8″,”slug”:”9-cylinders-stolen-from-the-gas-agencys-vehicle-sirsa-news-c-128-1-sir1010-156388-2026-04-10″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Sirsa News: गैस एजेंसी की गाड़ी से 9 सिलिंडर चोरी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 10 Apr 2026 10:52 PM IST
रानियां। रानियां की गैस एजेंसी की सप्लाई गाड़ी से 9 गैस सिलिंडर चोरी होने का मामला सामने आया है। एजेंसी मैनेजर राजेश कुमार ने बताया कि 7 अप्रैल को गैस एजेंसी की गाड़ी सप्लाई के लिए निकली थी। रास्ते में एक ढाणी के पास चालक ने गाड़ी रोकी तभी वहां एक व्यक्ति अपने साथियों के साथ पहुंचा। वह स्वयं को कंटेंट क्रिएटर बताता है। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने चालक पर दबाव बनाकर अपने साथ आए लोगों को गैस सिलिंडर देने के लिए मजबूर किया और उसे धमकाया। गाड़ी का चालक घबरा गया और नजदीक एक पंप पर चला गया। बाद में एजेंसी मालिक और अन्य कर्मचारियों ने जब गाड़ी में सिलिंडरों का मिलान किया तो 9 रिफिल कम पाए गए।थाना प्रभारी गुरनमिंदर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
Trending Videos
[ad_2]
Sirsa News: गैस एजेंसी की गाड़ी से 9 सिलिंडर चोरी