Sirsa News: गैर इरादतन हत्या के आरोपी को मिली जमानत, नशे से युवक की मौत का मामला Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा

Updated Fri, 06 Mar 2026 11:08 PM IST




सिरसा। गैर इरादतन हत्या के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने आरोपी मनप्रीत सिंह को जमानत दे दी है। आरोपी गांव अबूबशहर, सिरसा का रहने वाला है। उसने नियमित जमानत के लिए 21 फरवरी को न्यायालय में याचिका दायर की थी, जिसे वीरवार को न्यायाधीश नितिन किनरा ने स्वीकार कर लिया। अदालत में चले केस के अनुसार 19 नवंबर 2025 को नशीले पदार्थ के सेवन से 27 वर्षीय प्रदीप कुमार (गांव अबूबशहर) की मौत हो गई थी। मृतक के पिता लाल चंद ने पुलिस को बयान में बताया कि चार साल पहले उनके पुत्र ने नशीला पदार्थ लेना शुरू किया था। पड़ोस में रहने वाले मनप्रीत सिंह, कश्मीर चंद और नवनीत उक्त नशीली दवा बेचते थे। लाल चंद ने आरोप लगाया कि मनप्रीत सिंह ने अपने पुत्र को नशे की गोलियां और कैप्सूल उपलब्ध कराए, जिनके सेवन से उसकी तबियत बिगड़ी और माैत हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Sirsa News: गैर इरादतन हत्या के आरोपी को मिली जमानत, नशे से युवक की मौत का मामला