{“_id”:”69b0654ca090617f4b069bfa”,”slug”:”80000-stolen-from-gurudwara-danpatra-sirsa-news-c-128-1-sir1004-154453-2026-03-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Sirsa News: गुरुद्वारे के दानपात्र से 80 हजार रुपये चोरी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:09 AM IST
सिरसा। जीवन नगर रोड स्थित नामधारी गुरुद्वारा से चार युवक दानपात्र से हजारों की नकदी चुराकर ले गए। पुलिस ने गुरुद्वारा कमेटी प्रधान की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी शिकायत में प्रधान रघुबीर सिंह ने बताया कि 9 मार्च की सुबह वह गुरुद्वारे में पहुंचा तो पता चला कि अज्ञात लोग दानपात्र चुराकर ले गए हैं। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर पता चला कि आठ मार्च की रात को चार युवक दीवार फांदकर गुरुद्वारे में घुस आए और दानपात्र का ताला तोड़कर 80 हजार रुपये चुराकर ले गए। पड़ताल करने पर युवकों की पहचान कमल निवासी वार्ड नंबर दो रानियां, कपिल निवासी वार्ड नंबर तीन, निक्का सिंह व मोटा सिंह निवासी वार्ड नंबर 6 ऐलनाबाद के रूप में हुई। जांच अधिकारी बहादुर सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos
[ad_2]
Sirsa News: गुरुद्वारे के दानपात्र से 80 हजार रुपये चोरी