[ad_1]
सुबह के समय खेतों से उगता हुआ सूरज।
सिरसा। दिन के समय तेज धूप होने व सुबह के समय व रात को बढ़ती ठंड के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। इसके अलावा तापमान बढ़ने से फसलों में पानी की मांग बढ़ गई है। कृषि विशेषज्ञ किसानों को फसलों में पानी देने और प्रतिदिन निरीक्षण करने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि तापमान अगर 30 डिग्री से ज्यादा हो जाता है तो यह गर्मी गेहूं की फसल के नुकसानदायक हो सकती है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में निरंतर हो रहे बदलाव के कारण शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।वीरवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया था।
[ad_2]
Sirsa News: किसानों को फसलों में पानी देने और प्रतिदिन निरीक्षण करने की सलाह