{“_id”:”67af8b2291fe15d7350be861″,”slug”:”no-train-from-kalanwali-to-sirsa-within-eight-hours-sirsa-news-c-128-1-sir1002-133251-2025-02-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Sirsa News: कालांवाली से सिरसा जाने के लिए आठ घंटे के अंतराल में नहीं कोई ट्रेन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
रेलवे स्टेशन कालांवाली
कालांवाली। रेलवे स्टेशन कालांवाली से सिरसा जाने के लिए सुबह पांच बजकर 43 मिनट के बाद करीब आठ घंटे के अंतराल में एक भी ट्रेन नहीं है। इस कारण कालांवाली से सिरसा, हिसार को जाने वाले सैकड़ों विद्यार्थियों व दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी के चलते सांसद कुमारी सैलजा ने किसान एक्सप्रेस ट्रेन के समय का बदलाव करके सुबह 8 बजे कालांवाली आने का करने को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजा है, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।
Trending Videos
रेलवे संघर्ष समिति कालांवाली, राजनीतिक व सामाजिक संस्थाएं, विद्यार्थी, दैनिक यात्री पिछले करीब पांच साल से लगातार अनेक बार रेलवे प्रशासन के समक्ष किसान एक्सप्रेस ट्रेन के समय में बदलाव को लेकर आवाज उठा चुके हैं। इसको लेकर तत्कालीन सांसद सुनीता दुग्गल, विधायक शीशपाल केहरवाला, पूर्व विधायक बलकौर सिंह के अलावा रेलवे अधीक्षक व रेलवे उच्चाधिकारियों को भी लिखित पत्र भेज चुके हैं, लेकिन समस्या बरकरार है।
—————————-रोजाना सैकड़़ाें यात्री बाइक, कार पर पुल करके सिरसा अप-डाउन कर रहे हैं। आने-जाने में हर माह लगभग पांच हजार रुपये खर्च हो रहे हैं। रेलवे यदि किसान एक्सप्रेस ट्रेन के समय में बदलाव करता है तो आमजन को काफी राहत मिलेगी। —– राजिंद्र वर्मा, दैनिक यात्री।
—————————–
कालांवाली से सिरसा जाने के लिए कोई बेहतर बस सुविधा भी नहीं है। पहले सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर जाने वाली किसान एक्सप्रेस ही विद्यार्थियों, दैनिक यात्रियों आदि सभी यात्रियों के लिए बेहतर माध्यम थी, लेकिन उस ट्रेन के समय में बदलाव होने से पिछले 5 साल से यात्री परेशानी झेल रहे है। —– विक्की बांसल, दैनिक यात्री।
————————————–
सुबह 5 बजकर 31 मिनट पर दिल्ली एक्सप्रेस और 5 बजकर 43 मिनट पर किसान एक्सप्रेस कालांवाली से सिरसा जाती है। महज 12 मिनट में लगातार दो ट्रेनों के बाद दोपहर एक बजकर 42 मिनट तक सिरसा की तरफ जाने वाली कोई ट्रेन नहीं है। उन्हें बसों में ओढ़ां के रास्ते काफी मशक्कत के बाद सिरसा पहुंचना पड़ता है। इससे उनकी पढ़ाई पर भी काफी प्रभाव पड़ रहा है। —– संजना वालिया, छात्रा।
————————————–
किसान एक्सप्रेस के समय में बदलाव को लेकर आमजन रेल प्रशासन के अलावा विधायक, सांसद सहित कई उच्चाधिकारियों को कई बार मांग पत्र सौंप चुके है। फिर भी उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है। सरकार को चाहिए कि किसान एक्सप्रेस के समय को 8 बजे करने से सैकड़ों विद्यार्थियों व दैनिक यात्रियों को फायदा होगा। —– खुशी अरोड़ा, छात्रा।
[ad_2]
Sirsa News: कालांवाली से सिरसा जाने के लिए आठ घंटे के अंतराल में नहीं कोई ट्रेन