Sirsa News: कालांवाली में तीन दिवसीय क्रिकेट खेल मेला पहली से Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा

Updated Sat, 21 Feb 2026 11:37 PM IST




संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

कालांवाली। यूनाटेड स्पोर्ट्स एवं वेलफेयर क्लब की ओर से एक मार्च से तीन दिवसीय शानदार क्रिकेट खेल मेला का आयोजन किया जाएगा।

क्लब के सदस्य संदीप सरां व लखबीर सिंह व याद सरां ने बताया कि क्लब के चेयरमैन गुरप्रीत सरां व प्रधान जिम्मी दंदीवाल की देखरेख में असीर रोड पर स्थित खेल स्टेडियम में करवाए जाएंगे। इस तीन दिवसीय खेल मेले में विजेता टीम को एक लाख व उपविजेता टीम को 71 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा, मैन ऑफ दी सीरीज रहने वाले खिलाड़ी को घोड़े का बछेरा इनाम दिया जाएगा।

क्लब के सदस्यों ने बताया कि इस मेले में दो मार्च को बुजुर्गों, लड़कियों व लड़कों की दौड़ भी करवाई जाएगी। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 2100 व द्वितीय स्थान हासिल करने वाले को 1100 का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन मार्च को मेले के अंतिम दिन पंजाबी गायक हर्फ चीमा व जैनी जोहल पहुंचेंगे।

[ad_2]
Sirsa News: कालांवाली में तीन दिवसीय क्रिकेट खेल मेला पहली से