Sirsa News: कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा

Updated Sun, 22 Feb 2026 11:42 PM IST




संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

ओढां। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर गांव मिठड़ी में रविवार सुबह हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची ओढां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस संबंध में पुलिस ने मृतक के पुत्र के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस को दिए बयान में मिठड़ी निवासी दीपक शर्मा ने बताया कि उसका पिता रूपेश्वर सुबह के समय गुरुद्वारा से अखबार लेने के लिए गया था। जब वह अखबार लेकर वापस रोड क्रॉस कर रहा था तो डबवाली की तरफ से आ रही एक कार ने उसके पिता को चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए करीब 70 वर्षीय रूपेश्वर को ओढां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस समय पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर शुरू कर जांच शुरू कर दी है।

[ad_2]
Sirsa News: कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत