{“_id”:”69a0a7cc89a0ddc42d024e61″,”slug”:”in-pax-gaban-notice-to-prabandhak-sirsa-news-c-128-1-svns1027-153784-2026-02-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Sirsa News: एसआईटी की जांच पूरी, 47 लाख का गबन, पैक्स प्रबंधक, सेल्समैन को नोटिस”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:36 AM IST
ओढां। डबवाली की बहुउद्देशीय कृषि सहकारी समिति लिमिटेड (पैक्स) में पैक्स प्रबंधक व दो सेल्समैनों द्वारा मिलकर कथित रूप से खाद के स्टॉक में लाखों की गड़बड़ी करने के मामले में गठित एसआईटी ने अपनी जांच पूरी कर ली है।
Trending Videos
एसआईटी ने मामले की रिपोर्ट सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां डबवाली को सौंप दी हैं। जांच में डबवाली पैक्स में आरोपियों द्वारा खाद के स्टाफ में करीब 47 लाख रुपये का गबन करने की बात सामने आई है। अभी इस मामले में आरोपियों को नोटिस जारी किए गए हैं। तीन नोटिस जारी करने की विभागीय प्रक्रिया के उपरांत उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। यह मामला अप्रैल 2025 में डीओ की जांच में उजागर हुआ था। इसके बाद पैक्स प्रबंधक सोहन लाल, सेल्समैन सतपाल व संदीप तीनों को निलंबित कर जांच बैठाई गई थी।
एक कर्मचारी ने भरी राशि : सेल्समैन सतपाल ने गबन की राशि भर दी है। जबकि पैक्स प्रबंधक सोहन लाल व संदीप ने विभागीय नोटिस की कोई परवाह न करते हुए राशि नहीं भरी है। अब इस मामले में सोहन लाल व संदीप के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चलेगी। करीब डेढ़ माह तक चली जांच के बाद एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट एआर को सौंप दी है। अब दोनों आरोपियों को तीन नोटिस जारी किए जाएंगे। अगर इस अवधि में आरोपियों ने गबन राशि की रिकवरी नहीं करवाई तो उनके खिलाफ मुकदमे की सिफारिश की जाएगी। संवाद
[ad_2]
Sirsa News: एसआईटी की जांच पूरी, 47 लाख का गबन, पैक्स प्रबंधक, सेल्समैन को नोटिस