{“_id”:”69c59899aec72b1a400d9e0a”,”slug”:”youth-arrested-with-ganja-sirsa-news-c-128-1-sir1011-155398-2026-03-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Sirsa News: एक किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:05 AM IST
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos
डिंग मंडी। पुलिस ने एक युवक को एक किलो 394 ग्राम गांजा पत्ती के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी दलीप कुमार सिरसा क्षेत्र का रहने वाला है। उसके खिलाफ डिंग थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
एसपी दीपक सहारण ने बताया कि सीआईए सिरसा की टीम बुधवार रात को डिंग क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस की नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी जो हाथ में थैला लिए था। युवक को हिरासत में लेकर थैले की तलाशी ली गई तो एक किलो 394 ग्राम गांजा पत्ती मिली। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ डिंग थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।
[ad_2]
Sirsa News: एक किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार