in

Sirsa News: उठान की गति धीमी होने से धान से अटी मंडी, रातभर बाहर इंतजार कर रहे किसान Latest Haryana News

Sirsa News: उठान की गति धीमी होने से धान से अटी मंडी, रातभर बाहर इंतजार कर रहे किसान Latest Haryana News

[ad_1]

#

वीरवार सुबह सात बजे धान की भरीं बोरियों से अटी सिरसा की अनाज मंडी। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। अनाजमंडी में धान बेचने के लिए सुबह से लेकर रात तक किसान लाइनों में लगे हुए नजर आ रहे हैं। पांच बजे के बाद मंडी में भले ही किसानों को धान लाने के लिए मना किया हुआ है। इसके बाद भी रात 9 बजे के बाद किसान मंडी में व्यवस्था बनने के बाद धान की ट्रालियां लेकर आ रहे हैं। 12 डिग्री न्यूनतम तापमान पर किसान मंडी के बाहर धान लेकर खड़ा नजर आ रहा है।

आढ़ती एसोसिएशन से लेकर मार्केट कमेटी प्रशासन पूरी तरह से व्यवस्था बनाने में फेल नजर आ रहा है। रात सात बजे के बाद मंडी के बाहर किसानों की लाइनें लग जाती हैं। सभी ट्रैक्टर ट्राॅली लेकर खड़े हो जाते हैं। जैसे जैसे ट्रक चालक उठान करते हैं। वैसे वैसे किसान धान से भरी ट्रालियां लेकर मंडी के अंदर जाने लगते हैं। इसके बाद सुबह के समय में बोली होती है और उसके बाद भी शाम 6 बजे धान की भराई का काम पूरा नहीं होता है। किसानों की धान ट्राली में भी शेलर खरीदने को तैयार रहते हैं।

दिन रात काम कर रहे मजदूर

मंडी में लेबर दिन रात काम में जुटी हुआ है। धान की झार लगाने से लेकर धान की बोरियां उठाने में बिहार व राजस्थान की लेबर लगी हुई है। शाम के समय मंडी में धुल का गुबार देखने को मिलता है। मंडी व आस पास के लोगों के लिए रहना मुश्किल हो जाता है। वहीं, मंडी के दोनों ओर बाहर की सड़कों पर धान की सफाई का कार्य देखने को मिल रहा है।

कोटस

मंडी में व्यवस्था बनाई जा रही है। उठान का कार्य जारी है। अब सीजन खत्म होने पर है। हमारी ओर से किसानों को कोई दिक्कत नहीं आने दी जा रही है। किसानों का सहयोग भी हमें मिल रहा है।

वीरेंद्र मेहता, मार्केट कमेटी सचिव

[ad_2]
Sirsa News: उठान की गति धीमी होने से धान से अटी मंडी, रातभर बाहर इंतजार कर रहे किसान

Fatehabad News: नायब तहसीलदार ने सड़क पर घायल पड़े युवक को अस्पताल पहुंचा बचाई जान  Haryana Circle News

Fatehabad News: नायब तहसीलदार ने सड़क पर घायल पड़े युवक को अस्पताल पहुंचा बचाई जान Haryana Circle News

Sirsa News: धुंध का फायदा उठाकर धड़ल्ले से पराली जला रहे किसान, एक सप्ताह में दोगुने हुए मामले Latest Haryana News

Sirsa News: धुंध का फायदा उठाकर धड़ल्ले से पराली जला रहे किसान, एक सप्ताह में दोगुने हुए मामले Latest Haryana News