[ad_1]
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। डबवाली से इनेलो विधायक व हिसार जोन के प्रभारी आदित्य देवीलाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर सिरसा को इनेलो का अभेद्य किला और अपनी ऊर्जा, उत्साह से इनेलो को संगठनात्मक तौर पर देश का सबसे मजबूत संगठन बनाएं। यह बात उन्होंने जिला स्तरीय बैठक में कार्यकर्ताओं से कही।
बुधवार को देर शाम को डबवाली में जिला कार्यालय में इनेलो की बैठक हुई। आदित्य देवीलाल ने कहा कि आज इनेलो एक बड़े और मजबूत संगठन के रूप में उभर रहा है और प्रत्येक कार्यकर्ता में उत्साह का संचार पाया जा रहा है। सत्ता तक पहुंचने का साधन मजबूत संगठन और उत्साही कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि जनता चाहती है कि इनेलो सत्तासीन हो, इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को मिलकर किन्हीं कारणों से रूठे हुए पुराने कार्यकर्ताओं को फिर से संगठन से जोड़ना होगा। घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों व योजनाओं को प्रचारित करना होगा। उन्होंने मंत्र दिया कि 10 बूथ का एक जोन बनाएं और उस पर समर्पण भाव से कार्य करें।
हिसार जोन प्रभारी आदित्य देवीलाल ने कहा कि चौधरी देवीलाल 36 बिरादरियों के नेता थे और इनेलो ने कभी भी जाति धर्म की राजनीति नहीं की जबकि भाजपा जाति धर्म की राजनीति कर समाज में अवसाद का माहौल पैदा कर रही है। इससे पूर्व रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. ओमप्रकाश चौटाला ने इनेलो को सदैव मजबूत किया। जिसके बूते इनेलो अनेक बार सत्तासीन हुई। उनकी कमी आज खूब महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा की गलत नीतियों से उसे सत्ता से हटाने का मन बना लिया है और विकल्प के रूप में इनेलो की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि इनेलो की ताकत उसके कार्यकर्ता ही हैं।
इस अवसर पर रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला, इनेलो के पूर्व जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, विनोद बेनीवाल, डॉ. राजकुमार डूमड़ा, धर्मवीर नैन, गुरतेज सिंह, रामकुमार बेनीवाल आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
:::::::::::::::::::::::::::::
कार्यकर्ता पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ने की दिशा तय करें
हिसार जोन प्रभारी सुनैना चौटाला ने कहा कि जो विरोधी कहते थे कि इनेलो समाप्त हो गई है, वे देख लें कि इनेलो पहले से कहीं अधिक मजबूती से मैदान में है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ने की दिशा तय करें। उन्होंने आह्वान किया कि पार्टी के प्रति समर्पित लोगों को इनेलो संगठन का सशक्त हिस्सा बनाएं। इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने पार्टी नेताओं व आभार जताते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने अपने प्रतिष्ठानों पर पार्टी का झंडा लगाएं। उन्होंने कहा कि केवल वही व्यक्ति पार्टी संगठन में पद ग्रहण करें जो समर्पित भाव से कार्य कर सके।
[ad_2]
Sirsa News: इनेलो की जिला स्तरीय बैठक में संगठन की मजबूती के लिए दिए विधायक कार्यकर्ताओं को मंत्र, बोले-
सिरसा को बनाएं इनेलो का अभेद्य किला