Sirsa News: आढ़ती एसोसिएशन ने की नई कार्यकारिणी गठन के लिए बैठक, नहीं बनी सहमति Latest Haryana News

[ad_1]


जनता भवन में एसोसिएशन के चुनाव को लेकर बैठक करते आढ़ती।   संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

सिरसा। आढ़ती एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आढ़ती एसोसिएशन के चुनाव को लेकर मौजूदा कार्यकारिणी ने वीरवार को जनता भवन स्थित कार्यालय में विशेष बैठक बुलाई। इसमें नई कार्यकारिणी को चुनने के लिए चर्चा की गई।

बैठक में 50 से ज्यादा आढ़ती मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने अपने विचार रखें और सर्वसम्मति से प्रधान चुनने को लेकर सहमति नहीं बनी। अब सात फरवरी को फिर से जनरल बैठक बुलाई गई है। इसमें आढ़ती एसोसिएशन के गठन को लेकर मंथन होगा।

बतां दें कि हर साल फरवरी और मार्च में आढ़ती एसोसिएशन के गठन को लेकर चुनाव प्रक्रिया होती है। एसोसिएशन के सदस्यों की सहमति से या फिर चुनाव में मत के आधार पर प्रधान, उपप्रधान, सचिव और कोषाध्यक्ष चुनते हैं। इस बार भी मंडी में चुनाव को लेकर आढ़तियों में चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। सभी आढ़ती चुनाव और सर्व सहमति को लेकर अलग-अलग विचार दे रहे हैं। कुछ लोग मौजूदा एसोसिएशन को अच्छा बता रहे हैं और कुछ एसोसिएशन के एक वर्ष के कार्यकाल को बुरा दौर बताया है।

::::::::::::::::::::::::::::::::::

जनरल बैठक पर रहेगी निगाहें

शुक्रवार को होने वाली जनरल स्तर पर बैठक में कितने आढ़ती भाग लेते हैं, एसोसिएशन के गठन को लेकर क्या विचार देते हैं, सर्वसम्मति बनती है या चुनाव को बाद कार्यकारिणी बनेगी, इसका फैसला शुक्रवार को होने वाली बैठक में होगा। निकाय चुनाव से पहले आढ़ती एसोसिएशन के गठन पर सभी राजनीतिक पार्टियों की निगाहें रहेंगी। आढ़ती एसोसिएशन अच्छा खासा वोट बैंक रखती है। पूर्व में विधानसभा चुनाव के दौरान भी एसोसिएशन के पदाधिकारियों की सक्रियता देखने को मिली थी।

[ad_2]
Sirsa News: आढ़ती एसोसिएशन ने की नई कार्यकारिणी गठन के लिए बैठक, नहीं बनी सहमति