{“_id”:”67cddaaaafac8c45ce02f662″,”slug”:”a-youth-cultivating-opium-was-arrested-73-kg-of-green-plants-were-recovered-sirsa-news-c-128-1-svns1027-134450-2025-03-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Sirsa News: अफीम की खेती करता युवक गिरफ्तार, 7.3 किलो हरे पौधे बरामद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 09 Mar 2025 11:45 PM IST
पकड़ा गया आरोपी पुलिस टीम के साथ। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos
रानियां। रानियां थाना क्षेत्र के जगजीत नगर हरिपुरा में सीआईए ने एक व्यक्ति को अफीम की खेती करते हुए पकड़ा है। आरोपी अवतार सिंह उर्फ तारा सिंह के घर के सामने बने प्लॉट से 7 किलो 298 ग्राम के अफीम के हरे पौधे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रानियां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई है।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि सीआईए टीम उप निरीक्षक प्रेम कुमार के नेतृत्व में गश्त कर रही थी। टीम को सूचना मिली कि अवतार सिंह ने अपने घर के सामने के प्लॉट में अफीम के पौधे लगा रखे हैं। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर प्लॉट की चहारदीवारी के अंदर से अफीम के पौधे बरामद किए।
राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में पौधों को जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ रानियां थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।
[ad_2]
Sirsa News: अफीम की खेती करता युवक गिरफ्तार, 7.3 किलो हरे पौधे बरामद