in

Sirsa News: राइस मिल से धान चोरी की गुत्थी सुलझी Latest Haryana News

Sirsa News: राइस मिल से धान चोरी की गुत्थी सुलझी Latest Haryana News

[ad_1]

सिरसा। ऐलनाबाद थाना पुलिस ने मंगलवार को गांव पोहड़का क्षेत्र में स्थित राइस मिल से 15 बोरी धान चोरी की वारदात को सुलझाते हुए गांव भंभूर निवासी राहुल, मोडिया खेड़ा निवासी सूरज व सिरसा निवासी दीपक को 24 घंटे में काबू कर लिया। आरोपियों के खिलाफ पहले से सिरसा शहर, सदर व ऐलनाबाद थाने में चोरी के पांच केस दर्ज हैं।

Trending Videos

जांच अधिकारी प्रगट सिंह ने बताया कि गांव पोहड़का निवासी वीरपाल कौर ने पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया था कि वह पोहड़का की मैं. अमृत इंडस्ट्रीज सिरसा रोड की प्रोपराइटर हैं। इसका संचालन उसके पति गुरमीत सिंह कर रहे हैं। उनकी राइस मिल में हैफेड विभाग का धान स्टॉक किया जा रहा है। तीन नवंबर की रात को उनकी राइस मिल से 15 बैग धान चोरी हो गया।

इसके बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। वीरपाल कौर ने बताया कि देर रात चोर दोबारा चोरी करने आए। चौकीदार ने उन्हें कैमरों में देख लिया। जब उन्हें पकड़ने लगे तो वे मौके से भाग गए। चोर अपने साथ लेकर आए कार वहीं पर छोड़ गए। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पुलिस ने केस दर्ज कर तुरंत जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान मंगलवार सुबह तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों निशानदेही पर चोरीशुदा धान की 11 बोरियां बरामद कर ली गई हैं। कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

[ad_2]
Sirsa News: राइस मिल से धान चोरी की गुत्थी सुलझी

WhatsApp पर RTO चालान का मैसेज आया? भूलकर भी क्लिक न करें, साइबर ठगों ने बिछाया है बड़ा जाल Today Tech News

WhatsApp पर RTO चालान का मैसेज आया? भूलकर भी क्लिक न करें, साइबर ठगों ने बिछाया है बड़ा जाल Today Tech News

Sirsa News: किसानों को डीएपी के 2500 बैग किए वितरित Latest Haryana News

Sirsa News: किसानों को डीएपी के 2500 बैग किए वितरित Latest Haryana News