Sirsa: ऐलनाबाद के पास खेतों में गिरे लाहौर कॉलेज के फंक्शन के नाम वाले गुब्बारे, पुलिस मौके पर पहुंची Latest Haryana News

[ad_1]

गांव धौलपालिया में शनिवार को उस समय ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया जब खेतों में कुछ गुब्बारे आकर गिरे। इन गुब्बारों पर पाकिस्तान के लाहौर स्थित एक कॉलेज के फंक्शन का नाम लिखा हुआ बताया जा रहा है। गांव के किसानों ने जब खेतों में पड़े इन गुब्बारों को देखा तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन और पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रगट सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गुब्बारों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से भी जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार माना जा रहा है कि ये गुब्बारे किसी कार्यक्रम के दौरान छोड़े गए होंगे, जो हवा के रुख के कारण सीमा पार से उड़ते हुए यहां तक पहुंच गए।

इस घटना के बाद गांव में चर्चा का विषय बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत प्रशासन को देने के लिए कहा है।

थाना प्रभारी प्रगट सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और गुब्बारों पर लिखे विवरण के आधार पर आगे की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल स्थिति सामान्य है और ग्रामीणों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

[ad_2]
Sirsa: ऐलनाबाद के पास खेतों में गिरे लाहौर कॉलेज के फंक्शन के नाम वाले गुब्बारे, पुलिस मौके पर पहुंची