Samsung Galaxy S26 Ultra फर्स्ट इंप्रेशन: अल्ट्रा वाली फील बरकरार, प्राइवेसी डिस्प्ले ने मार ली Today Tech News

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Samsung Galaxy S26 Ultra First Impressions: हर साल एक फीचर होता है, जो सबकी नजरों में छा जाता है. ज्यादा मेगापिक्सल, ज्यादा जूम या ज्यादा एआई फीचर्स, लेकिन इस बार Galaxy S26 Ultra में इनमें से किसी की उतनी चर्चा नहीं है. ना ही ज्यादा लोग इसके चिपसेट या कैमरा के बारे में बात कर रहे हैं. इस बार सबसे ज्यादा बात हो रही है प्राइवेसी डिस्प्ले की. यह कोई प्राइवेसी स्क्रीन गार्ड नहीं है, जिसे लगाने के बाद आपको पछताना पड़े. 

हार्डवेयर लेवल पर हुआ है बदलाव

आजकल मार्केट में कई ऐसे प्राइवेसी स्क्रीन प्रोटेक्टर मौजूद है, जो स्क्रीन को डार्क कर देते हैं. इससे ब्राइटनेस भी खराब हो जाती है और महंगा फोन भी किसी पुराने फोन की तरह नजर आता है. सैमसंग ने इस बार हार्डवेयर लेवल पर इन-बिल्ट प्राइवेसी डिस्प्ले को इंटीग्रेट किया है. जैसा आप जानते हैं कि डिस्प्ले हजारों mini LEDs से बना होता है, जिनसे लाइट निकलती है. एक नॉर्मल डिस्प्ले में ये LED वाइड एंगल में लाइट फेंकती है, जिससे आपके साथ-साथ आपके आसपास बैठे लोग भी स्क्रीन को देख पाते हैं. सैमसंग ने इसी लेवल पर बदलाव करते हुए LEDs को ऐसे प्रोग्राम किया है, जिससे व्यूइंग एंगल नैरो हो गया है. इसका फायदा यह हुआ है कि यूजर के अलावा उसके आसपास बैठे लोग स्क्रीन नहीं देख पाएंगे.

एक टैप करने की है जरूरत

प्राइवेसी डिस्प्ले को एक टॉगल से इनेबल किया जा सकता है. इसके इनेबल होते ही आपके आसपास बैठे लोगों के लिए स्क्रीन एकदम डार्क हो जाएगी, लेकिन प्राइमरी यूजर के लिए इसमें पहले की ही तरह ब्राइटनेस, कलर एक्यूरेसी और शार्पनेस रहेगी. इसका एक यह भी फायदा है कि आपकी पूरी स्क्रीन विजिबल रहेगी, लेकिन यह फीचर सेंसेटिव नोटिफिकेशन और ऐप्स की प्राइवेसी को प्रोटेक्ट कर लेगा. इसे ऐसे समझें कि आपके आसपास खड़े लोगों के  लिए स्क्रीन पूरी विजिबल है, लेकिन जैसे ही कोई मैसेज या अलर्ट आएगा वो केवल आपको दिखेगा और बाकी लोगों के लिए विजिबल नहीं रहेगा. कमाल के इस फीचर को बाकी कंपनियां भी कॉपी करने की कोशिश में हैं.

डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं

डिजाइन के हिसाब से सैमसंग ने ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं. S26 Ultra में भी शार्प, फ्लैट एज और प्रीमियम फिनिशन जैसी अल्ट्रा वाली फील मिलेगी. हाथ में पकड़ने पर यह फोन काफी सॉलिड और महंगा लगता है. इसकी थिकनेस 7.9mm है. यह पिछली जनरेशन के मुकाबले मामूली पतला और हल्का है. इसका डिस्प्ले इमर्सिव है, जो बिंज वॉच, मल्टीटास्किंग और प्रोडक्टिविटी के लिहाज से एक अच्छा ऑप्शन है. अगर आपको नोट टेकिंग या डूडलिंग जैसे काम करने होते हैं तो S Pen का एक्सपीरियंस मजा दोगुना कर देगा. प्रोसेसर की बात करें तो क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite Gen 5 से शानदार परफॉर्मेंस मिलना तय है और फोटो एडिटिंग से लेकर प्रोडक्टिविटी तक के के लिए इसमें एआई फीचर्स मिल जाएंगे.

कैमरा और बैटरी कैसी है?

गैलेक्सी अल्ट्रा मॉडल की पहचान इसका दमदार कैमरा सेटअप भी रही है और S26 Ultra भी इसे कैरी ऑन कर रहा है. इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर, 50MP का पेरिस्कोप और 10MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो ऐप्पल और गूगल के फ्लैगशिप डिवाइसेस को टक्कर देने वाला है. इससे फोटो शार्प और डिटेल्ड आती है. बैटरी लाइफ की बात करें तो 5,000mAh बैटरी पैक एक दिन के यूज के लिए काफी है. 

कैसा रहा फर्स्ट इंप्रेशन?

Galaxy S26 Ultra को कुछ देर यूज करने के बाद यह समझ आता है कि प्राइवेसी डिस्प्ले सिर्फ दिखाने के लिए नहीं है और न ही यह कोई बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया स्क्रीन प्रोटेक्टर है. यह एक जरूरी फीचर है, जो हमारी बैंकिंग ऐप्स से लेकर पर्सनल कन्वर्सेशन को प्रोटेक्ट करता है. यह एक पावरफुल, पॉलिश्ड और प्रीमियम फोन फील होता है.

ये भी पढ़ें-

Galaxy S25 Plus पर आ गई 25,000 रुपये की छूट, नया मॉडल लॉन्च होते ही धड़ाम हुई कीमत

[ad_2]
Samsung Galaxy S26 Ultra फर्स्ट इंप्रेशन: अल्ट्रा वाली फील बरकरार, प्राइवेसी डिस्प्ले ने मार ली