[ad_1]
चंडीगढ़ में 54वें रोज फेस्टिवल का आगाज हो गया है। रोज फेस्ट का खुमार शहरवासियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित रोज गार्डन में शुक्रवार पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने रोज फेस्टिवल उद्घाटन किया। प्रशासक कटारिया जब रोज फेस्टिवल का उद्घाटन करने पहुंचे तो उन्होंने काले रंग की हैट लगाई थी, जिसके ऊपर गुलाब लगा हुआ था। इस दौरान उनकी पत्नी भी साथ रहीं। उनके अलावा प्रशासनिक अधिकारी और नगर निगम के मेयर समेत अन्य लोग मौजूद रहे। तीन दिन (शुक्रवार-शनिवार-रविवार) चलने वाले रोज फेस्ट का शहर के लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है।
इस बार रोज फेस्ट में 850 से अधिक किस्मों के गुलाब प्रदर्शित किए जा रहे हैं। रोज फेस्टिवल में चंडीगढ़ के ही नहीं बल्कि पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश तक के लोग पहुंचते हैं। तीन दिन में लाखों लोग रोज फेस्ट का लुत्फ उठाएंगे। दूसरे और तीसरे दिन (शनिवार और रविवार) को खासी भीड़ उमड़ेगी। क्योंकि इन दो दिन अधिकांश लोगों की छुट्टी रहती है। रोज फेस्टिवल को लेकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है। रोज फेस्टिवल के दौरान पंजाब, हरियाणा, हिमाचल सहित अन्य राज्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। वहीं डीजे पर गानों की धून पर युवाओं का डांस खासा आकर्षण का केंद्र रहता है। पिछले वर्ष करीब पांच लाख लोगों ने इस महोत्सव में हिस्सा लिया था। ऐसे में इस बार भी बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद है।
[ad_2]
Rose Festival 2026: प्रशासक गुलाब चंद की टोपी पर ‘गुलाब’; कटारिया ने किया रोज फेस्ट का उद्घाटन, तीन दिन चलेगा

