Rohtak News: 22 फरवरी से सेवा सदन में उमड़ेंगे भक्ति और होली के रंग Latest Haryana News

[ad_1]

जींद। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज की महिला इकाई तीन दिवसीय ब्रज रसामृत होली महोत्सव का आयोजन सेवा सदन में किया जा रहा है। यह महोत्सव 22 से 24 फरवरी तक शाम तीन बजे से छह बजे तक आयोजित होगा।

वीरवार को महोत्सव की तैयारियों को लेकर महिला इकाई की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजकुमार गोयल ने की। इस अवसर पर महिला इकाई की प्रधान पुष्पा अग्रवाल, पूर्व प्रधान डेजी जैन, मीनाक्षी, मंजू सिंगला, पुष्पा गोयल मौजूद रहीं।

पुष्पा अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव में मथुरा से सुप्रसिद्ध कथा व्याख्याता अक्षित लाडली शरण ब्रज की होली, राधा-कृष्ण की लीलाओं और भक्ति रस की अमृत वर्षा करेंगे। कार्यक्रम में भजन, संकीर्तन और विशेष होली उत्सव का आयोजन भी होगा डेजी जैन ने बताया कि यह महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि समाज में एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश भी देगा।

[ad_2]
Rohtak News: 22 फरवरी से सेवा सदन में उमड़ेंगे भक्ति और होली के रंग