in

Rohtak News: हुड्डा का भाजपा सरकार पर कटाक्ष, बोले- विज बता रहे 100 दिन की उपलब्धि Latest Haryana News

Rohtak News: हुड्डा का भाजपा सरकार पर कटाक्ष, बोले- विज बता रहे 100 दिन की उपलब्धि  Latest Haryana News

[ad_1]


01सीटीके13 अपने पिता एवं स्वतंत्रता सैनानी चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा की पुण्यतिथि पर आहूति डालते

रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि भाजपा सरकार 100 दिन में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। खुद भाजपा के मंत्री अनिल विज सरकार के दावे की पोल खोल रहे हैं। हुड्डा शनिवार को अपने पिता एवं स्वतंत्रता सेनानी चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा की पुण्यतिथि पर हुई श्रद्धांजलि सभा में आईएमटी चौक पर पहुंचे थे।

Trending Videos

#

हुड्डा ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल विज ही अपनी सरकार पर सवाल उठा रहे हैं, यह 100 दिन की उपलब्धि है। हरियाणा व दिल्ली के बीच चल रहे यमुना नदी के जल विवाद को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों के औद्योगिक क्षेत्र का दूषित पानी यमुना में जा रहा है। आगे दिल्ली में तो हरियाणा से भी ज्यादा दूषित पानी यमुना में डाला जा रहा है। फरीदाबाद में तो यमुना के हालात काफी बदतर हैं, इसलिए यमुना नदी की सफाई होनी चाहिए।

चौ. रणबीर सिंह हुड्डा ने किसानों, दलितों व वंचितों को उनके अधिकार दिलवाने के लिए संघर्ष किया

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने पिता चौ. रणबीर सिंह हुड्डा के जीवनकाल को याद करते हुए कहा कि उनके पिता का सारा जीवन देश व समाज की सेवा में गुजरा। उन्होंने पहले देश की आजादी के लिए संघर्ष किया व जेल काटी। फिर आजादी के बाद उन्होंने किसानों, दलितों व वंचितों को अधिकार दिलवाने के लिए संघर्ष किया। चौधरी रणबीर सिंह ने संविधान सभा में 23 नवंबर, 1948 को सबसे पहले किसानों को एमएसपी देने का प्रस्ताव रखा था। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की पत्नी आशा हुड्डा, पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल, कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा, शकुंतला खटक व अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी स्वतंत्रता सेनानी रणबीर सिंह हुड्डा को श्रद्धांजलि दी।

#

[ad_2]
Rohtak News: हुड्डा का भाजपा सरकार पर कटाक्ष, बोले- विज बता रहे 100 दिन की उपलब्धि

#
Sirsa News: सीआईए ने घर को दी दबिश, नशे के तौर पर इस्तेमाल होने वाले 900 कैप्सूल बरामद Latest Haryana News

Sirsa News: सीआईए ने घर को दी दबिश, नशे के तौर पर इस्तेमाल होने वाले 900 कैप्सूल बरामद Latest Haryana News

​Hope in the time of desperation: On the Union Budget 2025 Politics & News

​Hope in the time of desperation: On the Union Budget 2025 Politics & News