Rohtak News: हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2026 शुरू, चार दिन चलेंगे मुकाबले Latest Haryana News

[ad_1]

रोहतक। हरियाणा बॉक्सिंग संघ की ओर से बुधवार को चौथी यूथ पुरुष व महिला हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

संघ के अध्यक्ष मेजर सत्यपाल सिंधु ने कहा कि स्पर्धा का उद्देश्य खिलाड़ियों को मंच देना व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने की भावना विकसित करना है।प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्डी एसीपी जयभगवान ने कहा कि बॉक्सिंग खेल युवाओं में आत्मबल व निडरता का संचार करता है।

महिला वर्ग में विनीत कुमार ने उत्कर्ष सैनी को हराया

47-50 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में विनीत कुमार साई एच ने फरीदाबाद के उत्कर्ष सैनी को हराया। शोभित कुमार ने अंबाला ने सोनीपत के मानशु को, दीपांशु चरखी दादरी ने पंचकूला के लकी को और सुमित रोहतक बी ने झज्जर के शुभम को मात दी। विशाल पलवल ने गुरुग्राम के यशबीर को, आदित्य यमुनानगर ने पानीपत के अरुण को और अंकुश कुरुक्षेत्र ने भिवानी के आकाश को पराजित किया।

महिला वर्ग में नेहा ने नैन्सी को हराया

45-48 किलोग्राम भारवर्ग में नेहा महेंद्रगढ़ ने यमुनानगर की नैन्सी को और साक्षी सोनीपत ने सिरसा की अनु को हराया। अंकिता झज्जर ने फरीदाबाद की दिव्यांशी को, अंशुल कुरुक्षेत्र ने फतेहाबाद की ज्योति को, निष्ठा तंवर कैथल ने पानीपत की कृतिका को, वंशिका रोहतक ने मेवात की पायल को और निधि भिवानी ने चरखी दादरी की तमन्ना कुमारी को हराया।

[ad_2]
Rohtak News: हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2026 शुरू, चार दिन चलेंगे मुकाबले